Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

16

भोपाल। राजधानी भोपाल के मंत्रालय में आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुी। इस दौरान कई प्रस्ताव रखें गए। चर्चा के बाद कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में मंजूर किए गए प्रस्तावों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। आज की बैठक में प्रदेश को कई सौगात मिली है।

मंत्री कैलाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक पर सिंचाई और सड़क दोनों ही विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया गया। जिसके लिए कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। जबलपुर में करीब 10 हजार करोड़ की सड़क सौगात मिली है। यह मध्य प्रदेश की एक भाग्य रेखा है। कांग्रेस के समय प्रदेश की सड़कों के बारे में पता चल जाता था। केंद्र सरकार की भूमिका के चलते अब प्रदेश की सड़क बढ़िया हो गई है। मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया है।

आज की कैबिनेट बैठक में रीवा में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के विस्तार के लिए लगभग 164 करोड रुपए का राशि स्वीकृत की गई है। आने वाले समय मे लोगों को मिलेगा लाभ। इसके अलावा स्टार्टअप से जुड़े युवाओं के लिए सरकार का फैसला, कहा- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं। उन्हें सरकार राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार रुपए सरकार देगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना चाहते हैं तो डेढ़ लाख रुपये सरकार देगी, साल में वित्तीय वर्ष में एक बार दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.