Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि...

दो लाख रुपए लेकर करवाई युवक की शादी, 8 दिन बाद ही भाग गई दुल्हन

45

देवास। जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र के गांव खोनपीरपिपल्या में एक युवक के साथ शादी के नाम पर दो लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो लाख रुपए लेकर युवक की शादी करवाई गई, इसके 8 दिन बाद ही दुल्हन भाग गई। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने खरगोन, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर जिले के पांच आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस सोमवार रात को दर्ज करके जांच शुरू की है।

भौंरासा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रवि बड़वाया को उसके एक दाेस्त के माध्यम से शादी के लिए लड़की राधिका पिता सुनील यादव निवासी उज्जैन के बारे में पता चला था। युवती के चार अन्य साथी रिश्तेदार बनकर मिले और शादी के नाम पर दो लाख की मांग की गई जो रवि ने दे दिए।

देवास के समीप बिलावली के शिव मंदिर मेंं विवाह करवाया गया। इसके बाद 8 दिन तक राधिका खोनपीरपिपल्या में अपनी ससुराल में रुकी और 20 जनवरी की रात को घर से भाग गई। इसके बाद रवि अपने स्तर से तलाश में लगा रहा लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपित राधिका पिता सुनील यादव निवासी उज्जैन, महेश यादव व उसकी पत्नी राधिका उर्फ हिना यादव निवासी डोंगरगांव जिला खरगोन, राजेश उर्फ राजू सुनहरे निवासी त्रिवेणीनगर इंदौर, धरम सिंह जादौन निवासी गुलाना जिला शाजापुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई अख्तर पठान ने बताया आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.