Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

अभिषेक बनर्जी की सीट बंटवारे को लेकर चेतावनी बोले- ‘TMC इंडिया गठबंधन में रहने को तैयार’

31

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयान जारी किया है। बयान में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, ‘टीएमसी इंडिया गठबंधन में रहने को तैयार है। हमने उन्हें 31 दिसंबर 2023 तक स्पष्ट करने के लिए कहा था कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ने वाला है। लेकिन उन्होंने कोई एलान नहीं किया। अगर वे सीटें घोषित नहीं करना चाहते हैं तो क्या इसके लिए उन्हें मजबूर किया जा सकता है?’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम पिछले साल जून से ही सीट बंटवारे को लेकर उनसे पूछ रहे हैं। लेकिन अबतक कुछ भी नहीं हुआ। दिल्ली में आखिरी बैठक में हमारी चेयरपर्सन ने उन्हें 31 दिसंबर तक निर्णय लेने की समय सीमा दी थी। आज 29 जनवरी है। अगर मार्च में चुनाव होने की घोषणा होनी है और मन में अभी भी इस बात को लेकर संदेह है कि किस सीट से चुनाव लड़ूं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’

ममता बनर्जी ने घोषणा करते हुए कहा कि ‘‘मैंने उन्हें (कांग्रेस) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया. हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’ इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी उन्हें अब तक न्योता नहीं भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.