Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

राहुल गांधी का दावा, जाति आधारित गणना कराने की घोषणा न्याय की दिशा में पहला कदम

37

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी और उनकी सरकार को जाति आधारित गणना कराने की घोषणा करने के लिए बधाई दी और इसे ‘न्याय की ओर पहला कदम’ करार दिया। गांधी ने कहा कि देश की समृद्धि में समाज के हर वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका जाति आधारित गणना है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जातिगत जनगणना न्याय की पहली सीढ़ी है! क्योंकि किसी भी समाज की सामाजिक और आर्थिक सेहत जाने बिना, उसके लिए सही योजनाएं बना पाना असंभव है। और जातिगत जनगणना ही देश की समृद्धि में समाज के हर तबके की न्यायपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का उपाय है।”

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और तेलंगाना सरकार को न्याय की दिशा में पहला कदम बढ़ाने पर बधाई।” रेड्डी ने शनिवार को कहा था कि तेलंगाना सरकार चुनाव से पहले लोगों से किए गए वादे के मुताबिक जल्द ही जाति आधारित गणना कराएगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रेड्डी ने अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और आदिवासी कल्याण विभागों से संबंधित मुद्दों पर बैठक की और अधिकारियों को जाति आधारित गणना करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों की लड़कियों को उनकी शादी के समय एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता के अलावा एक तोला सोना देने की ‘कल्याणमस्तु’ योजना को लागू करने के लिए बजट अनुमान तैयार करने को भी कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.