Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नीतीश और पीएम के बीच मजबूत आशिकी- AIMIM का बिहार सीएम पर तंज

33

पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार वो सच साबित हो ही गए. नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पलटी मारी है और एक बार फिर से एनडीए का दामन थाम लिया है. ऐसे में जाहिर है नीतीश अब सभी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं. नीतीश के पाला बदलने से उन पर चौतरफा हमला हो रहा है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने नीतीश पर निशाना साधा है.

AIMIM ने अपने सोशल मीडिया पर असदुद्दीन ओवैसी के कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी नीतीश के पाला बदलने को लेकर बयान दे रहे हैं. इसमें एक वीडियो भी है जिसमें ओवैसी नीतीश की राजनीति पर सवाल उठा रहे है. उन्होंने कहा कि नीतीश जी ये आपकी कैसी सियासत है, कभी आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निकाह कर लेते हैं तो कभी तेजस्वी यादव से निकाह कर लेते हैं. कभी आप मोदी से तीन तलाक ले लेते हैं तो कभी तेजस्वी से तलाक ले लेते हैं.

‘नीतीश-पीएम के बीच मजबूत आशिकी’

AIMIM ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने तो पहले ही नीतीश कुमार को लेकर कह दिया था कि नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जो आशिकी है वो काफी मजबूत है. दोनों के बीच लैला मजनू से भी ज्यादा मोहब्बत है. ओवैसी ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता से पहले ही कहा था कि गठबंधन के नाम पर जिसे वोट दिया जा रहा है उस गठबंधन के नीतीश कुमार एक दिन मोदी की गोद में जाकर बैठ जाएंगे.

‘बिहार में जनता के वोट की अहमियत नहीं’

अपने एक पोस्ट में ओवैसी ने कहा कि JDU और RJD के परिवार के बाच जो सियासी नूरा-कुश्ती चल रही है, उसकी वजह से बिहार में जनता के वोट की कोई अहमियत नहीं रह गई है. ऐसे में अब बिहार की जनता को समझना होगा. जनता को इन पार्टियों के सियासी मायाजाल से निकलना होगा, उसके बाद ही बिहार का विकास उसकी तरक्की हो पाएगी.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का इस तरह से महागठबंधन से नाता तोड़ना कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा झटका है. बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को नीतीश ने ही इकट्ठा किया था लेकिन अब वो खुद ही इससे अलग हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.