Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

मासूम बालिका से किया था दुष्कर्म, आरोपित का घर बुलडोजर से ध्‍वस्‍त

23

छतरपुर। मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित का घर तोड़ने की कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घर पर बुलडोजर चलाया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि तीन दिवस पूर्व थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दुष्कर्म के आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गई एवं पीड़िता को चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराते हुए उपचार हेतु जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया था।

सूचना प्राप्त होते ही थाना गौरिहार पुलिस ने देरी न करते हुए पीड़िता एवं स्वजनों के कथनों के एवं घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के अनुसार भारतीय दंड विधान एवं पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु संभावित स्थानों में निरंतर दबिश दी गई थी। आराेपित को पकड़कर पुलिस ने न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.