Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

अखिलेश के सीट शेयरिंग के ऑफर पर कांग्रेस ने दिया चौंकाने वाला बयान

47

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे पर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत जारी है तथा इस संबंध में फार्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्य अशोक गहलोत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सीधे संपर्क में हैं। रमेश ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 11 सीट कांग्रेस को दिए जाने की घोषणा की है।

रमेश ने कहा, ‘‘अशोक गहलोत जी अखिलेश यादव जी के साथ सीधे संपर्क में हैं। दोनों के बीच बातचीत हो रही है। बातचीत बहुत सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से चल रही हैं कोई सीट बंटवारा या फार्मूला तय होगा तो उसकी जानकारी हम सबको देंगे।” उनका कहना था, ‘‘जल्द ही गहलोत जी और अखिलेश जी मिलने वाले हैं। जो समझौता होगा वो सपा, कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए फायदेमंद होगा।” एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जब बातचीत पूरी जाएगी, तस्वीर साफ हो जाएगी उसके बाद ही हम कह सकते हैं कि क्या फार्मूला है। लेकिन बातचीत बहुत ही सकारात्मक हो रही है।”

इससे कुछ देर पहले, अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीट से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है…यह सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ (पिछड़ा दलित,अल्पसंख्यक) की रणनीति इतिहास बदल देगी।” उप्र में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं और 2019 के चुनाव में सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा को पांच, बसपा को 10 सीट पर जीत मिली थी, जबकि रालोद अपना खाता भी नहीं खोल पाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.