Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

राजधानी दिल्ली से सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, मेट्रो के आगे छलांग लगाकर युवक ने दी जान

68

राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में शनिवार शाम करीब 7 बजे एक युवक ने दिल्ली मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। यह घटना मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, मामला दिल्ली के आईएनए मेट्रो स्टेशन का है। यहां येलो लाइन पर एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि येलो लाइन के आईएनए मेट्रो स्टेशन पर जैसे ही मेट्रो पहुंचने वाली थी। इससे पहले एक युवक तेजी से मेट्रो की तरफ बढ़ता है। मेट्रो के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन पर मौजूद लोग यह देख सहम गए और घटना वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि घटना 7.03 बजे हुई। इसके बाद येलो लाइन की सेवाएं कुछ देर के लिए रोक दी गईं। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि घटना समयपुर बादली और मेलेनियम सिटी ग्रुरूग्राम को जोड़ने वाली लाइन पर हुई है।

दिल्ली मेट्रो डीसीपी रामगोपाल नाइक के मुताबिक, मृतक की पहचान अजितेज सिंह के रूप में हुई है। वह नई दिल्ली के सत्य निकेतन कॉलोनी का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन को करीब 7.38 बजे एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि एक युवक ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही एसआई रमेश कुमार एएसआई रविंद्र कुमार के साथ आईएनए मेट्रो स्टेशन के घटनास्थल पर पहुंचे।

नाइक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष थी। मेट्रो मेलेनियम सिटी से चलकर समयपुर बादली की ओर जा रही थी। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही युवक ने ट्रैक पर छलांग लगा दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।“ घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.