Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

‘कुछ लोग अपने ही गठबंधन में न्याय नहीं कर पा रहे’, अनुराग ठाकुर ने INDI गठबंधन पर कसा तंज

34

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग अपने ही गठबंधन में न्याय नहीं कर पा रहे हैं। लखनऊ में 19वें एशियाई एवं चौथे पैरा तथा राष्ट्रीय खेलों के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने आए अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ लोग अपने गठबंधन में भी न्याय नहीं कर पाये और इसके कारण एक के बाद एक राज्यों में क्या हो रहा है, आप देख सकते हैं।”

अनुराग ठाकुर की यह टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आपस में और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद आई है, जिसमें संकेत मिले हैं कि पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक बार फिर हाथ मिलाने को तैयार है, क्योंकि ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के साथ उनके संबंध कमजोर हो रहे हैं।

500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ
युवा मामले और खेल विभाग भी संभाल रहे ठाकुर ने यह भी कहा, ‘‘500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस तरह पूरे देश में मौहाल रहा उससे तो ये (भक्तों की) लंबी कतारें लगी ही थीं, क्योंकि इंतजार 500 साल का था।” श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए ठाकुर ने अपील की, ‘‘देशवासियों से मेरा अनुरोध है कि वे अपना कार्यक्रम उप्र सरकार और राम मंदिर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बनाएं।”

कांग्रेस पर साधा निशाना 
भाजपा ने शुक्रवार को भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि ममता बनर्जी सरकार ने सबसे पुरानी पार्टी को ‘‘अपमानित” करने के लिए पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को अनुमति देने से इनकार करने का फैसला किया है। यह भी बताया गया कि कांग्रेस को यात्रा के तहत राज्य में कुछ जनसभा की अनुमति लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सह-प्रभारी और आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘‘राहुल गांधी की यात्रा को अनुमति नहीं देने का ममता बनर्जी का फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील की तरह है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.