Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उज्‍जैन जिले के माकड़ोन में ट्रैक्‍टर से गिराई सरदार पटेल की प्रतिमा, रॉड से तोड़ी, विवाद के बाद पथराव

28

उज्‍जैन। जिले के माकड़ोन क्षेत्र में सरदार पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्‍त करने पर विवाद हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि अज्ञात लोगों ने यहां सरदार वल्‍लभभाई पटेल की प्रतिमा को उखाड़कर तोड़ दिया। इसके बाद विवाद की शुरुआत हुई। इस दौरान दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विस्‍तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

यह भी पता चला है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्‍टर को मूर्ति पर चढ़ाकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पत्‍थर और राड के जरिए मूर्ति को क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मूर्ति लगाने को लेकर विवाद सामने आ रहा है।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था, लेकिन दूसरे पक्ष ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल की मूर्ति लगा दी। इसके बाद विवाद हो गया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, एएसपी नितेश भार्गव मौके पर पहुंचे

गांव में तनाव की स्थिति बन गई। दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर एएसपी नितेश भार्गव व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि गांव में मंडी गेट व बस स्टैंड के बीच खाली जमीन पड़ी है। जहां कुछ लोगों ने बुधवार रात को सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति लगा दी थी। इसको लेकर भीम आर्मी के लोग नाराज हो गए।

गुरुवार सुबह भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा ट्रैक्टर चढ़ाकर तथा राड व पत्थर मार कर सरदार पटेल की मूर्ति तोड़ दी। जिसको लेकर पाटीदार समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।

तनाव की स्थिति की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी नितेश भार्गव तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश दी। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी के लोग जमीन पर डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहते थे। जबकि पाटीदार समाज के लोग वहां पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति लगाना चाहते थे। इसको लेकर विवाद हो रहा था। पुलिस का कहना है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.