Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर के नेनोद गांव के पास एकदंत सोसायटी में दिखा तेंदुआ, दहशत में रहवासी

30

इंदौर। सुपर कारिडोर क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ बीते दस दिन से वनकर्मियों को छकाने में लगा है। तीन दिन के भीतर दूसरा वीडियो गुरुवार सुबह सामने आया है, जो नेनोद गांव के पास एकदंत सोसायटी का बताया गया है। यहां तेंदुआ देखा गया है।

लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वन अफसरों को मिलते ही तत्काल वनकर्मियों को तेंदुए को ढूंढने में लगा दिया है। वहीं क्षेत्र में रहने वाल लोग काफी दहशत में है। हालांकि वन विभाग ने पुलिस की मदद ली।

पिछले मंगलवार से तेंदुए को खोजने के लिए वन विभाग का अमला जुटा हुआ है। इंफोसिस के बाद बुधवार को नेनोद गांव में आने वाले समर्थ कालोनी में पिंजरे लगाए है। बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। गुरुवार सुबह आठ बजे तेंदुआ का मूवमेंट फिर देखा गया। इस बार समर्थ कालोनी से दो किमी दूर एकदंत सोसायटी में उसे देखा है।
वीडियो आते ही विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए इलाकें की घेराबंदी कर दी। ताकि तेंदुए के आसपास कोई नहीं जा सके। इस काम में पुलिस की मदद ली गई। डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि तेंदुए को ढूंढने के लिए ड्रोन की मदद लेंगे। मगर क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन होने के वजह से वरिष्ठ अधिकारियों से इसके बारे में अनुमति दे रहे है। उसके आधार पर तेंदुए को बेहोश किया जाएगा। वे बताते है कि 25 लोगों की टीम सर्चिंग में लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.