Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Deoghar में गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल, झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री करेंगे झंडोतोलन

42

देवघर: गणतंत्र दिवस (Republic Day) मुख्य समारोह के लिए देवघर जिला प्रशासन ने बीते बुधवार को के के एन स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल (Final Rehearsal) किया गया। फाइनल रिहर्सल में देवघर डीसी विशाल सागर देवघर एसपी खेल पदाधिकारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

मार्च पास्ट की ली गई सलामी 
रिहर्सल के तौर पर झंडोत्तोलन किया गया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली गई। जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में इस बार झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री हफ़िजूल हसन झंडोतोलन करेंगे। मामले में देवघर डीसी विशाल सागर ने बताया कि सभी तैयारियां अब अंतिम दौर पर है। रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी।

“शांतिपूर्ण से गणतंत्र दिवस मनाएं”
देवघर डीसी विशाल सागर ने जिले के तमाम जनता से अनुरोध किया है कि वह शांतिपूर्ण और देश प्रेम की भावना से उत्प्रोत होकर गणतंत्र दिवस मनाएं और राष्ट्र का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 9:00 बजे मुख्य कार्यक्रम के के एन स्टेडियम में आयोजित होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.