Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...

प्रेमी ने शादी से मना किया…तो बिन ब्याही मां ने उठाया रुह कंपाने वाला कदम, चूहों को खाने को दी बच्ची

55

छत्तीसगढ़ में रुह को कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे को मौत के मुंह में फेंक दिया। दरअसल, बिन ब्याही युवती ने अपने प्रेमी के बच्चे को जन्म दिया। प्रेमी ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया तो उसने एक दिन के नवजात को चूहे के बिल में डालकर ऊपर से मिट्टी पाट दी, ताकि उसे चूहे खा लें। हालांकि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की है। मामले को पंचायत में सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह दर्दनाक तोकापाल ब्लॉक की है। जहां 23 जनवरी की शाम को गांव का सरपंच सुनसान इलाके से गुजर रहे थे। उन्हें घनी झाड़ियों के बीच से एक बच्ची के रोने की आवाज आई। सरपंच ने आवाज सुनकर पास जाकर देखा तो जमीन के अंदर से एक बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। उन्होंने तुरंत वहां से मिट्टी हटानी शुरू की। गड्ढे में एक नवजात बच्ची को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव के लोगों और एंबुलेंस को दी।

घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। सभी ने बच्ची की सफाई कर एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को दे दी। स्टाफ ने तुरंत बच्ची की इलाज शुरू कर दिया। इधर, सरपंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में बैठक बुलाई। बातों बातों में बच्ची की मां का पता चल गया। पूछताछ में प्रेमी का भी जानकारी सामने निकलकर आ गई। सरपंच ने दोनों पक्षों को आपस में बैठक करने को कहा है। उसके बाद दोनों पक्षों ने बैठक की।

फिलहाल बच्चे और मां दोनों को मेडीकल कॉलेज जगदलपुर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मामला पुलिस तक पहुंचा और गांव में पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों ने बताया बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। अगले 2 से 3 दिन बच्चे के लिए महत्वपूर्ण है। पूरे मामले की कोडेनार पुलिस अपने जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.