Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

रिलेशनशिप में हैं कंगना रनौत, शादीशुदा शख्स संग जुड़ा नाम तो बोलीं- सही वक्त का इंतज़ार करें

54

कंगना रनौत सिंगल नहीं हैं. उन्होंने खुलासा किया है कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं. उन्हें ये बात इसलिए बतानी पड़ी क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वो ईज़ माई ट्रिप के को-फाउंडर निशांत पिट्टी को डेट कर रही हैं. दरअसल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान की कंगना रनौत और निशांत पिट्टी की एक तस्वीर सामने आई. तस्वीर में कंगना और निशांत मुस्कुराते दिख रहे हैं. इस तस्वीर के आते ही अफवाह का बाज़ार गर्म हो गया.

मामला आगे बढ़ता इससे पहले ही कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक न्यूज़ आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया. बात यही खत्म नहीं हुई. इस दौरान कंगना ने ये भी बता दिया कि वो किसी को डेट कर रही हैं. हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया पर ये ज़रूर कहा कि सही वक्त का इंतज़ार किया जाए.

कंगना रनौत ने लिखा, “मीडिया से मेरी विनम्रता के साथ गुज़ारिश है कि वो गलत जानकारियां न फैलाएं. निशांत पिट्टी जी शादीशुदा हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं. सही वक्त का इंतज़ार कीजिए. मेहरबानी करके हमें शर्मिंदा मत कीजिए.” इस दौरान कंगना ने कहा कि ये सही नहीं है कि एक नौजवान महिला को जब भी किसी नए शख्स के साथ देखा जाए तो दोनों का नाम जोड़ दिया जाए. वो भी सिर्फ इसलिए की उनकी साथ में तस्वीर आ गई है. कृपया कर के ऐसा मत कीजिए.

हाल में इस सख्स से जुड़ा था नाम

हाल ही में कंगना रनौत मुंबई में एक सैलोन के बाहर एक शख्स संग हाथों में हाथ डाले दिखाई दी थीं. इसके बाद उनका नाम उस मिस्ट्री मैन से जोड़ा जाने लगा. इस मामले पर भी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बयान दिया था. उन्होंने अफवाहों पर भड़कते हुए कहा था कि जिस शख्स के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं वो उनका हेयरस्टालिस्ट हैं.

गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में कंगना रनौत का कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है. कंगना रनौत आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों को डेट कर चुकी हैं. हालांकि इन सभी सितारों के साथ उनका बड़ा विवाद भी रहा है. इनके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश एक्टर निकोलस लैफर्टी और कथित तौर पर अजय देवगन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.