Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ओरछा में श्री राम राजा मंदिर में जगमगाए 5100 दीपक, सीएम डॉ मोहन यादव और श‍िवराज ने साथ में की पूजा

56

टीकगमढ़, ओरछा। भगवान श्रीराम प्रभु आज अयोध्या के मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस मौके पर ओरछा में भी विविध आयोजन किए जा रहे हैं। श्री राम राजा मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीपक जलाए गए। यहां मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने साथ बैठकर विशेष पूजा की।

संपूर्ण धरा राममय,

चहुँ ओर राम की गूँज।

राम नाम से धन्य हुआ,

जीवन का हर क्षण।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पुनीत अवसर पर प्रभु श्रीराम की पावन नगरी ओरछा भी नवप्राणित हुई।

उल्‍लेखनीय है कि जब-जब अयोध्या की बात उठती है, तो बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली प्रभु श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा की बात भी सामने आती है। यही कारण है कि रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा आयोजन के लिए ओरछा को भी दुल्हन की तरह सजाया गया।

ओरछा में श्रीरामराजा सरकार मंदिर में आकर्षक रोशनी की गई है। सीएम की मौजूदगी में सोमवार को विशेष पूजन भी हुआ। पूर्व सीएम श‍िवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल हुए। देर शाम बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.