Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

कुछ ही देर में दूधाधारी मठ पहुंचेंगे सीएम साय, रामोत्सव में आयोजित स्वर्ण श्रृंगार और विशेष पूजा में होंगे शामिल

55

रायपुर। आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस एतिहासिक समारोह का हिस्सा कई नामी हस्तियां बनेंगी। जिसमें नेता मंत्री सहित कई नामी हस्तियां भी शामिल होंगी। पूरे देश में राम नाम की धूम है। हर कोई राम की भक्ति में लीन है। ऐसे में हर कोई राम लला के आगमन  की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके साथ  छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी अब बस कुछ ही देर में रायपुर के दूधाधारी मठ पहुचेंगे।  जहां वे रामोत्सव में आयोजित स्वर्ण श्रृंगार , विशेष पूजा में शामिल होंगे।

बता दें कि सीएम साय शिवरीनारायण में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। सीएम साय के साथ ही ओम माथुर भी साथ में शिवरीनारायण जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर दूधाधारी मठ में आज अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार किया गया है जो बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहा। इस पूजा अर्चना के बाद छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया है।

वहीं राम लला के आगमन में पूरे मंदिर प्रांगण को बहुत खूबसूरत ढंग से सजाया गया है  साथ ही महाआरती भी होगी। इसके साथ ही मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जानकारी दें दे की मुख्यमंत्री शाम को IBC24 के “एक दीया राम के नाम” कार्यक्रम के शामिल होंगे।a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.