Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO

प्रबोधन कार्यकर्म के दौरान डिप्टी सीएम अरूण साव का बयान, कहा-‘लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन का हम सभी को मिलेगा लाभ’

36

रायपुर। छत्तसीगढ़ के नवनिर्वाचित विधायकों का आज  20 से 21 जनवरी तक प्रबोधन कार्यक्रम चलेगा। जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह 11 बजे से प्रबोधन कार्यक्रम शुरु किया गया। इसके साथ ही यह आज का प्रबोधन कार्यक्रम तीन सेशन में चलेगा। जिसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे। इसके साथ ही यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया भी संबोधित करेंगे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रबोधन सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष महंत चरण दास महंत , उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक मौजूद रहे।

इस प्रबोधन कार्यकर्म के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, मेरा सौभाग्य रहा है कि उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला है, मैं भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत और अभिनंदन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन का हम सभी को लाभ मिलेगा।

वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की विधानसभा जो पेपरलेस विधानसभा हुई है उसका श्रेय ओम बिरला को देते हुए। यह उनकी वजह से संभव हुआ है। इस बदलते हुए युग में हमें सीखने के लिए बहुत कुछ रहता है। इस प्रबोधन सत्र से बहुत कुछ सीख कर हम सभी अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन करेंगे ऐसी में उम्मीद करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.