Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

नोएडा में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, बीच रोड कार के अंदर मारी 9 गोलियां

42

नोएडा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने शुक्रवार को शहर के पॉश इलाके में एक शख्स की 9 गोलियां मारकर हत्या कर दी. हत्या के वक्त शख्स अपनी कार से नोएडा सेक्टर 104 से गुजर रहा था उसी वक्त 5 बाइक सवार आए और उन्होंने युवक को एक के बाद एक 9 राउंड फायर कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नोएडा के थाना 39 सेक्टर क्षेत्र के सेक्टर 104 का है. पुलिस के मुताबिक शख्स की पहचान 32 साल के सूरजभान के रूप में हुई है. मृतक सूरजभान लोटस बुलेवर्ड सोसायटी का रहने वाला बताया जा रहा है. शख्स के ऊपर हमला उस वक्त हुआ जब वह अपनी कार में बैठकर केले खा रहा था.

जिम से निकल रहा था शख्स

अपर पुलिस आयुक्त/डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि हत्या की घटना को दोपहर करीब 1 बजे अंजाम दिया गया है. मृतक उस वक्त एनीटाइम जिम से वर्कआउट करके निकल रहा था. उसी वक्त उस पर हमला किया गया है. फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा ताकि कातिलों के बारे में पुख्ता सबूत मिल सकें.

चार टीमें कर रही जांच

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक हत्या करने के बाद हत्यारे हाजीपुर अंडरपास की ओर भाग गए. पुलिस ने फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि हमलावरों के खिलाफ सबूत इकट्ठ किए जा सकें. पुलिस की व्यवस्था पर सवालियां निशान लगाते इस मर्डर केस के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है. पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें बनाकर हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.