Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राम के नाम पर हो रहा साइबर स्कैम, यह देश दे सकते हैं बड़ी वारदारत को अंजाम

38

जैसे जैसे प्राण प्रतिष्ठा का दिन नज़दीक आता जा रहा है, वैसे वैसे पूरे देश श्री राम की भक्ति का सुरूर चढ़ता जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के पवन दिन में अब सिर्फ 4 दिन का फासला रह गया है। ख़ुशी और भक्ति भरे इस माहौल में यहां सब दिवाली की तरह इस दिन को मनाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राम के नाम पर साइबर क्राइम का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

साइबर क्राइम को लेकर गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान और इंडोनेशिया के साइबर क्रिमिनल्स 22 जनवरी से पहले कुछ बड़ा करने की फिरत में है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, साइबर हमले से निपटने के लिए MHA ने उच्च स्तरीय साइबर एक्सपर्ट की टीम को अयोध्या भेज दिया है। इस टीम में MHA I4C के सदस्य, Meity के अधिकारी, IB, CERT-IN के अधिकारी और साइबर मामलों के जानकार भी शामिल किये गए हैं। यह टीम 22 जनवरी तक अयोध्या में ही कंट्रोल रूम बना के रहेगी।

क्या है मंत्रालय के कड़े कदम
सूत्रों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम वाले दिन राम मंदिर को लेकर किसी भी तरह के साइबर थ्रेट से बचाने के इंतज़ाम किये गए हैं। केंद्र को शक है की समारोह के दौरान साइबरस्पेस पर प्रभु राम के नाम के पर कई गतिविधियां हो सकती है। इसलिए साइबर एक्सपर्ट की टीम से जुड़े अधिकारी ऑनलाइन गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने की तयारी क्र रहे हैं।

एजेंसियों का होगा साथ 
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान और इंडोनेशिया में हैकर्स से होने वाले साइबर खतरे को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। साइबर टीम कई केंद्रीय और स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए अयोध्या में निगरानी करेगी।

हो सकती है आर्थिक धोखाधड़ी 
आज कल राम के नाम पर खूब ठगी के केस सामने आ रहे हैं। इ-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी काफी धोखाधड़ी से जुड़े मामले सामने आ रहे है। हाल ही में साइबर धोखाधड़ी के लिए बनाई गई केंद्रीय हेल्पलाइन को पहले से ही आर्थिक धोखाधड़ी के बारे में शिकायतें मिल रही है। इसमें राम मंदिर के लिए दान के बहाने भक्तों से लाखों रुपए ठगे जा रहे है। कुछ वेबसाइटें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से ‘प्रसाद’ के लिए पैसे मांगती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.