Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '...

ईशा को भारी पड़ा मुनव्वर के रिश्तों पर उंगली उठाना, करण जौहर ने जमकर लगाई क्लास

42

इंदौर। टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 जल्द ही अपना फिनाले सेलिब्रेट करने वाला है। शो का फिनाले सिर्फ दो हफ्ते की दूरी पर है। इस समय शो में फैमिली वीक चल रहा है। कुछ कंटेस्टेंट के घरवाले आ चुके हैं और कुछ के आना बाकी हैं। इस वीकेंड अभिषेक कुमार की मां बिग बाॅस के घर में एंट्री करने वाली हैं। वे अपने बेटे से मिलने के साथ-साथ ईशा मालवीय से भी कई बातें करेंगी। इतना ही नहीं, ईशा के स्टेटमेंट्स को लेकर अभिषेक की मां काफी फटकार लगाने वाली हैं। इसके बाद वीकेंड के वार पर करण जौहर ने भी ईशा को ही निशाने पर लिया।

अभिषेक की मां ने ईशा को फटकारा

हाल ही में शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक की मां बिग बाॅस के घर में आती हैं। अपनी मां को देख अभिषेक फूट-फूटकर रोने लगते हैं। इसके बाद अभिषेक की मां ईशा से अकेले में मिलती हैं। वे उनसे पूछती हैं कि उन्होंने कब अभिषेक को उनके सामने थप्पड़ मारा, जैसा कि उन्होंने बताया था। ईशा खुद को जस्टिफाई करने की कोशिश करती हैं। इसके आगे वे कहती हैं कि अगर तुम्हें नहीं पसंद है, तो उससे बात मत करो, लेकिन उसके बारे में बुरा-भला कहना बंद करो। फिर करण जौहर भी ईशा को जबरदस्त तरीके से रोस्ट करते हैं।

ईशा की बातों पर उठाए सवाल

इसके आगे प्रोमो में दिखाया गया है कि करण जौहर शो को होस्ट करते हैं। वे ईशा को मुनव्वर के लिए कही गई बातों को एक्सपोज करते हैं। वे कहते हैं, “ईशा आपने कहा है कि मुनव्वर ने कई लोगों को यूज और थ्रो किया है। जिस तरह का इंटरेस्ट आपने दिखाया है मुनव्वर की बाहर की जिंदगी और पर्सनल जिंदगी में, वाकई में आपने भारत का दिल जीत लिया है। दूसरों से उनके खुद के रिश्ते कौन से सही थे, जो वो दूसरों के रिश्तों पर उंगली उठा रही हैं।” इसके बाद वे विक्की की क्लास लगाते हैं। वे उनसे कहते हैं, “जब आपकी मां अंकिता से सवाल पूछती है, तब एक पति होने के नाते आपको उनके पीछे खड़ा होना चाहिए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.