Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस...

यूपी में बनी कोल्ड डे जैसी स्थिति! लोगों का ठंड से बुरा हाल, आज चलेंगी बर्फीली हवाएं…अलर्ट जारी

30

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इन दिनों पड़ रही भीषण सर्दी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। प्रदेश में कोल्ड डे (Cold Day) जैसी स्थिति बनी हुई। ठंठ से लोग ठिठुर रहे है। घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में पूरा प्रदेश है और रिकार्ड तोड ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी इस भीषण ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। आज यानी शनिवार और रविवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। फिलहाल, बारिश का कोई आसार नहीं है। लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएंगी।बता दें कि यूपी में भीषण ठंड का कहर जारी है। शीतलहर की वजह से गलन बढ़ गई है। माना जाता है कि लोहड़ी और मकर संक्रांति पर मौसम साफ हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस बार सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। यह न्यूनतम तापमान ताज नगरी आगरा में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि मेरठ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ठंडी हवाओं चलने से गलन बढ़ गई है। मौसम इतना खराब है कि लोग बीमार पड़ रहे है और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आज का दिन भी काफी ठंडा रहेगा। आज सुबह से ही भीषण ठंड है, सुबह-सुबह मौसम साफ था, लेकिन इसके बाद कई इलाको में घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया। विभाग ने राजधानी लखनऊ के अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, समेत आसपास के और जिलों में अगले दो दिनों तक अत्यधिक घना कोहरा के साथ बर्फीली हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.