Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

TMC ने कहा- कांग्रेस को बंगाल में मिलेंगी सिर्फ दो सीटें, सोनिया गांधी फोन करेंगी तो बढ़ा देंगे एक सीट

41

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस में बंगाल में गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हुई है। इसमें तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि वह केवल तीन सीटों को छोड़ने पर विचार कर सकती है। वह भी तब जब कांग्रेस मेघालय व असम में कुल तीन सीटें तृणमूल को देगी। उन्होंने यह भी साफ किया है कि ममता बनर्जी कांग्रेस गठबंधन समिति से अलग से बैठक नहीं करेंगी।

टीएमसी ने दो सीटों का दिया प्रस्ताव

तृणमूल सूत्रों की मानें तो पार्टी की तरफ से कांग्रेस से कह दिया गया है कि उन्हें बंगाल में दो सीटें दी जाएंगी। यह बहरामपुर व मालदा दक्षिण की सीटें हैं, जिन पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते हैं। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि दो सीटें बहुत ही कम हैं। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि सोनिया गांधी डायरेक्ट ममता बनर्जी को कॉल करती हैं, तो एक सीट और बढ़ाई जा सकती है।

कांग्रेस को ऐसे मिल सकती है एक अतिरिक्त सीट

तृणमूल कांग्रेस इस तीसरी अतरिक्त सीट को शिष्टाचार सीट की संज्ञा दे रही है। ऐसे में तृणमूल की एक शर्त भी है कि उसे मेघालय व असम से कुल तीन सीटें कांग्रेस से चाहिए। हालांकि, तृणमूल ने यह भी साफ कर दिया है कि वह समाजवादी पार्टी के रामगोपाल या शिवसेना के संजय राउत की तरह से अपने किसी भी नेता को कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के साथ बैठक करने दिल्ली नहीं भेजेंगे।

तृणमूल इस अतिरिक्त सीट की पहचान ‘शिष्टाचार सीट’ के रूप में कर रही है। उस स्थिति में तृणमूल मेघालय (जहां तृणमूल का मतदान प्रतिशत कांग्रेस से अधिक है) और असम में कांग्रेस से दो सीटें मांग रही है। हालांकि, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव या शिवसेना के संजय राउत जैसा कोई भी तृणमूल नेता कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के साथ बैठक करने के लिए दिल्ली नहीं जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.