Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स...

नई टीम, नई चुनौती, नवाचार फिर भी नंबर वन हमारा इंदौर – महापौर पुष्यमित्र भार्गव

50

इंदौर। नई टीम, नई चुनौती, नवाचार फिर भी नंबर वन हमारा इंदौर स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर के सामने इस बार कुछ अलग तरह की चुनौतियां थीं। सबसे पहली तो थी स्वच्छता में सिरमौर बने रहना। इस ताज को बनाए रखना। हम लगातार छह वर्षों से सर्वेक्षण में पहले नंबर पर आ रहे थे। देशभर में पहले नंबर पर आना बहुत मुश्किल नहीं, लेकिन इस स्थान पर लगातार बने रहना बहुत मुश्किल होता है। यह बात इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के सातवीं बार नंबर वन आने पर कही।

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि खुशी की बात यह है कि इंदौर ने इस मुश्किल को पार कर लिया। दूसरी चुनौती थी सर्वेक्षण के समय शहर की स्वच्छता को बनाए रखना। यह पहला मौका था जब सर्वेक्षण वर्षाकाल में हुआ। ऐसे में स्वच्छता का मापदंडों पर खरा उतरना आसान नहीं था, लेकिन सफाई मित्रों के अथक प्रयासों से यह संभव हो सका। हमारे सामने तीसरी बड़ी चुनौती थी नई टीम के साथ नई चुनौतियों को स्वीकारना।

नगर निगम में बदलाव के बाद अधिकारियों की लगभग पूरी टीम बदल गई थीं। नई टीम के साथ इंदौर की स्वच्छता की सफाई की परंपरा का निर्वाहन आसान नहीं था, लेकिन आपसी समन्वय की वजह से हम हमारी परंपरा का निर्वाहन करने में सफल रहे। आज इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छुआ है तो यह टीम वर्क का ही परिणाम है। जनभागीदारी, आपसी समन्वय और एक-दूसरे की मदद का जज्बा ये कुछ ऐसी बातें हैं जो इंदौरियों की पहचान बन चुकी हैं।

ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट पर बहुत काम किया

उन्होंने कहा कि इस बार हमने ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट पर बहुत काम किया। इसके अलावा बेकलाइनों की सफाई और सुंदरता पर भी काम हुआ है। इस बार हमने नवाचार करते हुए सफाई मित्रों के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन बनाई। हमारे सफाई मित्र जो दिनभर शहर को चकाचक बनाए रखने में जुटे रहते हैं उन्हें अपने छोटे-छोटे काम के लिए जोन कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े इसके लिए प्रत्येक जोन कार्यालय पर सफाई मित्र सहायता केंद्र खोले।

इसका फायदा यह मिला कि सफाई मित्रों के मन में यह विश्वास और दृढ हुआ कि निगम उनके साथ है और उनकी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान को लेकर सजग है। निगम को फायदा यह मिला कि सफाई मित्रों ने अपनी शत प्रतिशत क्षमता इंदौर को चकाचक करने में लगा दी और आज इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छू लिया। यह सफलता पूरे इंदौर की सफलता है। हर इंदौरी को इस पर गर्व है। मैं भी गर्व से कह सकता हूं कि मैं उस इंदौर का महापौर हूं जिसने स्वच्छता का सातवां आसमान छूआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.