Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

भारी पड़ा मोदी से पंगा, मालदीव में उठी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग

40

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के नेताओं की टिप्पणी के बाद वहां भारी बवाल मचा है। अब तो वहां राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को पद से हटाने की मांग भी उठने लगी है।

मालदीव में संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग की है। अजीम ने कहा है कि मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना चाहिए।

भारत – मालदीव विवाद, जानिए पूरा मामला

इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया। लक्षद्वीप के सुंदर समुद्र तट से पीएम मोदी की तस्वीरें वायरल हुईं, तो मालदीव को मिर्ची लग गई।

वहां की मौजूदा सरकार के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए। इसके बाद भारत में गुस्सा भड़क गया। मालदीव जाने वाले टूरिस्ट ने अपनी फ्लाइट कैंसिल करना शुरू की, तो मालदीव को होश आया कि कितना बड़ा नुकसान होने जा रहा है। आनन फानन में तीनों मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन अब तक बात नहीं बनी है।

 

भारत हमारे लिए 911 कॉल

मालदीव के साथ राजनयिक विवाद के बीच वहां की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मालदीव सरकार की ‘अदूरदर्शिता’ को दर्शाती है। वास्तव में भारत हमारे लिए 911 कॉल है। जब भी संकट आएगा, हम सबसे पहले भारत को ही कॉल करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.