Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क... Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ... चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ Mandsaur Youth Death Case: सस्ता सोना और विवाद के चक्कर में गई जान, मजिस्ट्रियल जांच के बाद हुआ पोस्... Heart Blockage Symptoms: चलने पर सांस फूलना और सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर हा... Dangerous Building Demolition: कटनी में हादसे का सबब बनी जर्जर अग्रवाल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, मुख्... Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ... Gwalior Illegal Colonies: नगर निगम की कार्रवाई होल्ड होने से लोग परेशान, नामांतरण और रजिस्ट्री अटकने... Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब...

पाकिस्तान सीनेट ने आम चुनाव में देरी का प्रस्ताव पारित किया, 8 फरवरी को होना था मतदान

36

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सीनेट ने आम चुनाव में देरी की मांग करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ठंड के मौसम और सुरक्षा चिंताओं का दावा करते हुए चुनाव की तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिससे 8 फरवरी को होने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई है। स्वतंत्र सीनेटर दिलावर खान द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को संसद के ऊपरी सदन में भारी समर्थन मिला। हालांकि, सूचना मंत्री मुर्तजा सोलंगी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी ने इस कदम का विरोध किया।

सीनेटर दिलावर खान ने कहा

देश के अधिकांश क्षेत्रों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण उन इलाकों में चुनाव करवाना नामुमकिन है। सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए खान ने कहा, ‘कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। राजनेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल प्रमुख फजुलर रहमान पर हमला शामिल है।’

14 सांसदों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित

दिलावर खान ने कहा, ‘यहां तक कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भी सुरक्षा बलों पर हमला किया जा रहा है।’ डॉन अखबार के अनुसार, पाकिस्तान चुनाव आयोग को 8 फरवरी को चुनाव कराने की अपनी घोषणा पर कायम रहने के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सिर्फ 14 सांसदों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित किया गया। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज ने इस प्रस्ताव पर नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। शेयर बाजार 800 अंक से अधिक गिर गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.