Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

दिल्ली पुलिस ने A++ केटेगिरी के आतंकी को किया गिरफ्तार, हिजबुल के टॉप कमांडरों में गिनती

21

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के खूंखार 10 लाख के इनामी आतंकी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी जावेद ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि जावेद ने पाकिस्तान में आतंकी बनने की ट्रेनिंग ली है।

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त, एचजीएस धालीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर जावेद मट्टू को आज गिरफ्तार किया है। यह A++ केटेगिरी का आतंकवादी है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है।

5 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल

उन्होंने बताया कि कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की एक गाड़ी बरामद की गई। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह जम्मू-कश्मीर में 5 ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था। कई घटनाओं में 5 पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था। इन घटनाओं में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए थे। वह अंतिम जीवित A++ नामित आतंकवादियों में से एक है, जो जम्मू-कश्मीर से है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !