Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

8 जनवरी से इंदौर का एमजी रोड और जवाहर मार्ग होगा वन-वे, ट्रैफिक सुधार को लेकर नया प्रयोग

88

इंदौर। यातायात में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंदौर की दो प्रमुख सड़कें एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। नई व्यवस्था 8 जनवरी से लागू हो जाएगी। इसके बाद वाहन बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की ओर जा तो सकेंगे, लेकिन उन्हें इस मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी। इसी तरह जवाहर मार्ग पर वाहन राजमोहल्ला से नंदलालपुरा की ओर तो जा सकेंगे, लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी।

जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से नंदलालपुरा तक की 1.8 किमी लंबी और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें वन-वे हो जाएंगी। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा लिंक रोड़ (छोटी सड़कें) जोड़ती हैं। इन लिंक रोड पर सामान्य आवाजाही हो सकेगी।

बिगड़े यातायात को देखते हुए लिया फैसला

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमजी रोड और जवाहर मार्ग को 8 जनवरी से वन-वे करने की पुष्टि करते हुए बताया कि बिगड़ते यातायात को देखते हुए यह जरूरी था। हाल ही में हुई एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई थी। महापौर ने बताया कि दोनों प्रमुख मार्गों के कुछ हिस्से को ही वन-वे किया गया है। इस बदलाव के परिणामों का विश्लेषण करने के बाद व्यवस्था में बदलाव किए जा सकते हैं।

ई-रिक्शा के लिए बनेंगे नियम, मुख्य मार्गों पर चलाने की अनुमति नहीं रहेगी

शहर में जहां-तहां खड़े होने वाले ई-रिक्शा से होने वाली समस्या को लेकर महापौर ने कहा कि बहुत जल्द ई-रिक्शा को लेकर नई नीति बनाई जाएगी। शहर में ई-रिक्शा के लिए कुछ रूट निर्धारित किए जाएंगे। ई-रिक्शा सिर्फ वहीं चल सकेंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके अलावा ई-रिक्शा के जहां-खड़ा होने पर भी रोक लगाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.