Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेस ने तय किया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानिए यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, बंगाल में क्या रहेगी रणनीति

33

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 की अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में I.N.D.I.A. गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर अपनी रणनीति बना ली है। अब इस बारे में सहयोगी दलों से चर्चा होगी।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि 20 जनवरी तक INDI गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए। कुछ राज्यों में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी, वहीं यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, बंगाल में क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंदन होगा।

Mission 2024: सीट बंटवारे पर कांग्रेस ने तय किया रोडमैप, जानिए बड़ी बातें

  • कांग्रेस यूपी में 25, महाराष्ट्र में 21-23, झारखंड में 10, बिहार में 8, बंगाल में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसके लिए अब संबंधित दलों से वार्ता शुरू होगी।
  • कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला यह भी लिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन किया जाएगा। हालांकि पंजाब में ऐसा गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि वहां स्थानीय नेता इसके खिलाफ हैं।
  • दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर अंदरूनी सहमति लगभग बन चुकी है। राजधानी की 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर आप, तो 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
  • पश्चिम बंगाल को लेकर कांग्रेस चाहती है कि टीएमसी और वामदल भी उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए, ताकि भाजपा को हराया जा सके।

इन नेताओं के कंधों पर तालमेल की जिम्मेदारी

 

कांग्रेस ने अपनी गठबंधन समिति बनाई है, जिसमें अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद आदि नेता शामिल हैं।

अब ये राज्यवार संबंधित पार्टियों से सम्पर्क करेंगे और सहमति का प्रयास करेंगे। हालांकि मौजूदा बयानबाजी देखते हुए यह इतना आसान होने वाला नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.