Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

टैंकर से टकराया पिकअप, परिवार के तीन सदस्‍यों की मौत; आठ घायल

39

कटनी। कटनी- मैहर मार्ग पर झुकेही के पास शुक्रवार की सुबह खड़े टैंकर से एक पिकअप वाहन टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को जबलपुर रेफर किया गया है। शव पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखवाए गए हैं। पिकअप में सवार लोग बाणसागर में मछली पकड़ने का काम करने की मजदूरी करके पिंडरई मंडला जा रहे थे। स्वजनों को पुलिस ने सूचना दी है।

पिंडरई मंडला से बर्मन परिवार के एक दर्जन लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार पिंडरई मंडला से बर्मन परिवार के एक दर्जन लोग बाणसागर में मछली पकड़ने का काम करने गए हुए थे। काम करने के बाद गुरुवार को सभी पिकअप में सवार होकर अपने घर पिंडरई लौट रहे थे। शुक्रवार की सुबह पांच बजे के लगभग वे झुकेही थाना अमदरा के पास मोहन नगर के समीप पहुंचे। जहां मुख्य मार्ग पर उनका वाहन खड़े टैंकर से टकरा गया। दुर्घटना में रोहित धुर्वे पिता अशोक 24 साल निवासी भाटा डोंगरिया मंडला, छोटू बर्मन पिता गणेश 18 वर्ष शाहापुरी मंडला और एक अज्ञात 35 वर्ष की मौके पर मौत हो गई

कुठला पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

अंजली बर्मन पति राजेन्द्र 24 साल, उमेश पिता मूलचंद बर्मन 24 साल, गौरी पिता राजेन्द्र बर्मन 6 माह, राजेन्द्र पिता दीपचंद 32 साल, सभी निवासी टिकरिया मंडला, राजकुमार पिता गुलाब बर्मन 16 वर्ष जेतपुरी मंडला, बद्री पिता बड्डी बर्मन 50 साल पिंडरई मंडला, रोहित पिता अज्जू बर्मन 22 साल, विजय पिता गणेश बर्मन 25 साल पिंडरई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में घायल अंजली, रोहित और उमेश को जबलपुर रेफर कर दिया गया। शव पीएम को रखवाए गए हैं और स्वजनों को सूचना दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.