Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम... India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य...

लव लाइफ को लेकर जाह्नवी कपूर ने खोले राज, कॉफी विद करण पर शेयर की ये बातें

55

इंदौर। करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का आठवां सीजन चल रहा है। इस सीजन के 11वें एपिसोड में बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बतौर गेस्ट पहुंचीं। इस दौरान दोनों बहनों ने करण के कई सवालों का जवाब दिया। वहीं, अपनी फैमिली और लव लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है, यह साफ देखने को मिला है। खुशी और जाह्नवी ने करण के कई ऐसे सवालों के जवाब दिए, जो अधिकतर सेलिब्रिटी अवॉयड कर देते हैं।

जाह्नवी ने शेयर किया इमोशनल मोमेंट

जाह्नवी कपूर और खुशी ने अपनी फैमिली से जुड़ी कई बातें शेयर की। अपनी मां और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए, दोनों बहनें इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे उस मुश्किल समय में दोनों ने एक-दूसरे को संभाला। एक्ट्रेस ने बताया कि खुशी काफी स्ट्रांग है, वे छोटी हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया है। वहीं, पापा बोनी कपूर और चाचू अनिल कपूर के बारे में भी जाह्नवी ने कई बातें शेयर की। श्रीदेवी के निधन को लेकर जाह्नवी ने कहा, जब मेरे पास फोन आया, तो मैं अपने कमरे में थी। वहीं, खुशी के कमरे से रोने की आवाजें आ रही थीं। मैं बुरी तरह रोते हुए उसके पास गई।

ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर कही ये बात

जैसे ही मैं खुशी के सामने गई, तो उसने मेरी तरफ देखा और रोना बंद कर दिया। वह मेरे पास बैठी और मुझे शांत किया। इसके बाद से मैंने कभी उसे रोते हुए नहीं देखा। अम्मा और खुशी दोनों ही काफी शांत स्वभाव की हैं। लेकिन कैमरे के सामने ये फूट-फूट कर रोने लगती हैं। वहीं, जाह्नवी ने अपनी लव लाइफ के राज खोलते हुए बताया कि उन्होंने अब तक तीन लड़कों को डेट किया है। इसके बाद उन्होंने उनके ब्वाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में बात करते हुए कहा कि वे उनसे दूर जा चुकी थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों वापस एक साथ आ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.