Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

को अनफॉलो करने के बाद संग हनीमून एंजॉय कर रहे हैं Arbaaz Khan, शेयर की तस्वीरें

46

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ निकाह किया है। शादी के एक दिन बाद ही कपल अपना हनीमून और न्यू ईयर मनाने के लिए निकल पड़े थे। 30 दिसंबर को अरबाज और शूरा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब कपल के हनीमून की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस फोटो को शूरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शादी की फोटोज के बाद अब शूरा ने अरबाज संग हनीमून की तस्वीर शेयर की है।

 

शूरा ने शेयर की हनीमून पिक्चर

शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि कपल हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं। अरबाज और शूरा अपनी वेडिंग रिंग फ्लाॅन्ट करते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं और मेरा। इसमें उन्होंने अरबाज को भी टैग किया है। बता दें कि अरबाज खान ने 19 दिसंबर को शूरा को शादी के प्रपोज किया था। इसके चार दिन बाद कपल ने निकाह किया। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने अरबाज और शूरा को भर-भरकर बधाई दी थी।

अरबाज ने किया था प्रपोज

अरबाज खान ने घुटनों पर बैठकर, हाथ में फूलों का गुलदस्ता और डायमंड रिंग लेकर प्रपोज किया था। एक क्लब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। इससे पहले यह खबर आई थी कि अरबाज खान ने शूरा के साथ निकाह के बाद अपनी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। दोनों अपने तलाक के बाद एक दोस्ती का रिश्ता शेयर कर रहे हैं। दोनों को कई बार अपने बेटे अरहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.