Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

भोपाल में सराफा कारोबारी के घर से एक करोड़ की लूट

60

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सराफा कारोबारी के घर में चाकू की नोंक पर एक करोड़ रुपये के जेवरात व नकदी की लूट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर शाम की है। घटना के समय सराफा कारोबारी की पत्नी घर में अकेली थीं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

न्यू मार्केट में दुकान

भोपाल सराफा महासंघ के अध्यक्ष सुशील कुमार धनवानी की न्यू मार्केट में अनमोल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनका आवास जानकारी शहर की अरेरा कालोनी में है। उनके यहां एक वैवाहिक समारोह होना है, जिसके लिए वह घर में कुछ काम करा रहे हैं। शाम के समय वह घर से किसी काम से बाहर निकले। इसी दौरान उनकी बहू भी खरीददारी के लिए बाजार चली गईं। उनकी पत्नी कीर्ति धनवानी घर में अकेली थीं। काम कर रहे मजदूर चले गए।

इसके कुछ देर बाद तीन युवा आए और कहा कि भाभी जी कुछ सामान लेना है। काम करने वाले कर्मचारी समझकर कीर्ति ने जैसे ही दरवाजा खोला युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट करते हुए छुरा अड़ाकर उनसे नकदी व जेवर बताने को कहां। नकदी व जेवर मिल जाने से तीनों वहां से फरार हो गए। व्यापारी के अनुसार लूटे गए जेवर व नकदी का मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.