Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

CM योगी और राम मंदिर को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

42

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अयोध्या के राम मंदिर को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बुधवार को 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक एसटीएफ की एक टीम ने आज शाम राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड इलाके से ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही गोंडा के रहने वाले हैं।

बयान के अनुसार इन दोनों ने ‘एट द रेट ऑफ आई देवेंद्र ऑफिस’ हैंडल से नवंबर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ के प्रमुख अमिताभ यश और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उडाने की धमकी दी। जांच में प्रारंभिक तौर पर पता चला कि धमकी भरे पोस्ट संदेश देने के लिए ‘आलम अंसारी खान 608 एट द रेट ऑफ जीमेल डॉट कॉम’ और ‘जुबैरखानिसी 199 एट र रेट ऑफ जीमेल डॉट कॉम’ का इस्तेमाल किया गया है।

इन मेल आईडी के तकनीकी विश्लेषण के बाद ताहर सिंह ने इन ईमेल आईडी को बनाया और ओम प्रकाश ने धमकी भरा संदेश भेजा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वे एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करते हैं। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.