Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

‘बीजेपी के पक्ष में बह रही हवा, 2024 में पीएम मोदी फिर संभालेंगे देश की कमान’, छगन भुजबल का दावा

44

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। छगन भुजबल ने देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए विश्वास जताया कि कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी एक बार फिर से देश की कमान संभालेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ सहयोगियों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-अजित पवार गुट) के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में मौजूदा लहर और चुनाव के नतीजों को देखते हुए हर जगह हवा नरेन्द्र मोदी साहब के पक्ष में है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी साहब 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।”

राकांपा नेता ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) से होगा।” उन्होंने विश्वास जताया कि वे राज्य में चुनाव जीतेंगे। जितेंद्र अव्हाड (राकांपा के शरद पवार खेमे से) ने टिप्पणी की थी कि पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार में अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाना एक गलती थी। इस बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने दावा किया कि अगर उन्हें (अजित पवार को) साथ नहीं लिया गया होता तो राकांपा में उसी समय विभाजन हो जाता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.