Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Makar Sankranti 2024: रवि-वरीयान योग के साथ मनाई जाएगी मकर संक्रांति, खरमास होगा खत्म, शहनाई बजेंगी

25

इंदौर। 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य देव के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना होगी। 5 साल बाद मकर संक्रांति सोमवार को पड़ रही है, जो फलदायी रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, संक्रांति पर विशेष योग बन रहे हैं। जिनमें रवि और वरीयान योग शामिल हैं। इसके अलावा करण बव और बालव बन रहे हैं। खरमास खत्म होने से शादियों का सीजन भी शुरू होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति पर शुभ योगों में पवित्र नदी में स्नान कर पूजा, जप-तप करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलेगा। 14 जनवरी को सूर्य रात 2.44 बजे धनु से मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्यास्त के बाद राशि परिवर्तन करने से संक्रांति 15 जनवरी को रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, मकर संक्रांति पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रवि योग और शतभिषा नक्षत्र में मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति 2024 शुभ योग

15 जनवरी 2024 को वरीयान योग रात्रि 11.11 मिनट तक है। रवि योग सुबह 07.15 मिनट से लेकर 08.07 मिनट तक है। इस योग में पूजा-अर्चना और दान करने से आरोग्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। बव करण दोपहर 03.35 मिनट तक है। उसके बाद बालव है। इन दोनों को शुभ माना गया है। सोमवार को महादेव और देवी पार्वती के साथ का भी योग है। यह योग रात्रि 07.45 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन रुद्राभिषेक करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.