Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

उत्तर भारत में घना कोहरा, देरी से चल रही कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

31

इंदौर। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। घने कोहरे के कारण पारदर्शिता बेहद कम हो गई है और इस कारण लोगों की सुबह काफी देर से शुरू हो रही है। इस कारण से उत्तर भारत में कई ट्रेनें देरी से चल रही है। साथ ही उड़ानों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 4 से 5 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। एक अनुमान के मुताबिक, कोहरे और शीतलहर के कारण 150 से ज्यादा ट्रेनें और विमान प्रभावित हुए हैं।

#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई।

वीडियो सुबह 9:00 बजे शूट की गई थी। pic.twitter.com/3abU7m6r5X

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023

जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

IMD के अनुसार, रविवार की सुबह दिल्ली, एनसीआर के आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। सोमवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब की बात की जाए तो कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में शीतलहर चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर बढ़ने के बाद पूरा राज्य शीतलहर के चपेट में है। राज्य में कुछ जिलों में घने कोहरे के कारण सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए हैं। लखनऊ, प्रयागराज सहित कई स्थानों पर ट्रेनें भी प्रभावित हुई है और फ्लाइट भी कोहरे के कारण देरी से उड़ान भर रही है। लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण नमी की अधिकता है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है।

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा छाने के बाद येलो अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ हवाओं के कारण तापमान में काफी ज्यादा गिरावट की संभावना है। पटना सहित दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इधर मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी आने लगी है। ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया है। भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.