Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

नए साल पर जनवरी माह में बन रहे कई शुभ योग, इन तारीखों पर करें अपने काम

21

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल पड़ता है। जनवरी महीने में कई शुभ योग पड़ने वाले हैं। इनमें हम शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दौरान कई ग्रह गोचर करेंगे।

नए साल पर जनवरी माह में बन रहे कई शुभ योग।

धर्म डेस्क, इंदौर। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल पड़ता है। जनवरी महीने में कई शुभ योग पड़ने वाले हैं। इनमें हम शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दौरान कई ग्रह गोचर करेंगे। आप अगर विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कई शुभ मुहूर्त निकलेंगे। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से जनवरी माह के शुभ मुहूर्त और योगों के बारे में बताया है।

जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त

जनवरी माह में दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। 3, 6, 8, 12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 20, 22 और 25 जनवरी को अमृत सिद्धि योग पड़ रहा है।

 

आप जनवरी माह में कोई भी वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए 3, 4, 21, 22, 25 और 31 जनवरी सबसे शुभ तिथि होगी। आप जमीन में इंवेस्ट करना चाहते हैं, तो 1, 2, 6, 7, 10, 11, 15 और 26 जनवरी बहुत ही शुभ तिथियां हैं। आप गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए जनवरी माह में एक ही शुभ दिन है। आप केवल 3 जनवरी को ही गृह प्रवेश कर सकते हैं।

 

शुभ मुहूर्त

आप विवाह करना चाहते हैं, तो उसके लिए 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 जनवरी सबसे शुभ रहेगी। अपने बच्चे का नामकरण संस्कार 3, 4, 7, 8, 11, 12, 17, 18, 21, 22, 25 और 31 जनवरी को कर सकते हैं। अन्नप्राशन के लिए 1, 7, 15, 18, 21, 22, 28 और 29 जनवरी सबसे शुभ तारीख हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.