Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए...

Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

55

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

  1. जारी है इजरायल और हमास के बीच जंग
  2. दोनों तरफ मारे गए हैं हजारों निर्दोष नागरिक
  3. गाजा पट्टी में घुस चुकी है इजरायल की सेना

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इजरायल साफ कर चुका है कि जब तक हमास के आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा।

इस बीच, आशंका उठी है कि क्या इजरायल गाजा पट्टी पर परमाणु हमला कर सकता है? दरअसल, इजरायल के एक मंत्री ने रेडियो प्रोग्राम में यह बात कही है। हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे इन्कार किया है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

इजरायल में हेरिटेज मिनिस्टर अमीचाई एलियाहू ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि हमास आतंकवादी समूह के साथ चल रहे युद्ध में इजरायल के लिए ‘संभावित विकल्पों में से एक गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी है। एलियाहू इजरायल में ओत्जमा येहुदित पार्टी के सदस्य हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने लगाई लताड़

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘इजरायल और आईडीएफ (सेना) निर्दोष की पूरी कोशिश है कि जंग का असर आम लोगों पर न हो। हम आम लोगों की जिंदगी को बचाने की कोशिश करते हुए जंग जारी रहेंगे और जीत दर्ज करेंगे।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.