Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...

PM Modi ने ‘जन मन सर्वेक्षण’ के माध्यम से मांगी जनता की राय, बोले- NAMO एप पर दें 10 साल के कार्यकाल का फीडबैक

30

PM Modi: देश में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केंद्र सरकार से जुड़े कार्यों को लेकर लोगों से प्रतिक्रियाएं मांगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी लोगों से प्रतिक्रिया देने को कहा हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया साझा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि पिछले 10 वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में आप क्या सोचते हैं। ‘नमो’ एप पर जन मन सर्वेक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मेरे साथ साझा करें। अपने पोस्ट पर पीएम मोदी ने सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए लिंक भी साझा किया हैं।

जन मन सर्वे में हिस्सा लेने के लिए आपको नमो ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद आपको 13 सवाल के जवाब देनें होंगे। 12 सवाल जहां सरकार के कामकाम और सासंदों के बारे में फीडबैक मांगा है। वहीं, 13वां सवाल है कि क्या आप साल 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे? साथ ही ये भी पूछा है कि क्या वोट करते वक्त आपके लिए पीएम पद का उम्मीदवार मुख्य कारण होता है?

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लाए।’ प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा था कि आज देश का कोना-कोना विकसित भारत तथा आत्मनिर्भरता की भावना के कारण आत्मविश्वास से सराबोर है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस भावना को 2024 में भी बनाए रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.