Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

समनापुर के जंगल में मिला तेंदुए का शव, गर्दन में मिले चोट के निशान

29

बालाघाट। समनापुर के घने जंगल में रविवार सुबह एक तेंदुए के मादा शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गई। समनापुर के डोंगरबोड़ी बीट में सुबह कुछ ग्रामीणों ने गश्ती दल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम किया और अंतिम संस्कार कराया।

डीएफओ अभिनव पल्लव ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र पांच से छह महीने के बीच है। उसकी गर्दन और सिर पर गहरे घाव हैं। प्रथम दृष्टया मामला आपसी संघर्ष में शावक तेंदुए की मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, विभागीय अधिकारी तेंदुए के शिकार करने की संभावना से भी इंकार नहीं कर रहे।

सूचना पर पोस्टमार्टम करने पहुंचे वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. घनश्याम परते ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है, जिसकी गर्दन और सिर में गहरी चोट थी। तीन चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। डा. परते ने बताया कि मौका स्थल से किसी तरह के हथियार या विद्युत तार नहीं मिले हैं। बताया गया कि रविवार शाम या सोमवार सुबह तक शावक तेंदुए की मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.