Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

कांग्रेस ने राम मंदिर के उद्घाटन को बताया स्टंट, कहा- BJP तीसरी बार बनाना चाहती है मूर्ख

63

चित्रदुर्ग। राम मंदिर को लेकर विपक्ष की बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री दशरथैया सुधाकर ने भाजपा पर राम मंदिर का फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2019 में लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए पुलवामा के आतंकी हमले का इस्तेमाल किया था। अब वह राम मंदिर का इस्तेमाल करना चाहती है।

अब राम मंदिर पर हो रही राजनीति

कांग्रेस नेता ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन समारोह होगा। इस दौरान भाजपा की रणनीति इसका फायदा उठाने की है। उसने पिछले चुनाव में पुलवामा आतंकी हमले का इस्तेमाल कर खूब वोट बटोर लिए थे। वह भगवान राम का इस्तेमाल कर वोट लेना चाहती है।

तीसरी बार नहीं बनेंगे मूर्ख

सुधाकर ने अयोध्या राम मंदिर को चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि हम मूर्ख नहीं हैं। हम दो बार बेवकूफ बन गए हैं, लेकिन तीसरी बार हमें पागल नहीं बनाया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.