Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी... Saurabh Bhardwaj vs BJP: 'प्रिविलेज कमेटी' के बहाने AAP का भाजपा पर वार, दिल्ली विधानसभा के फैसले पर...

जबलपुर, अशोक नगर, सीहोर और खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

20

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अशोक नगर, खंडवा, जबलपुर एवं सीहोर के रिक्त अध्यक्ष के पद के निर्वाचन का 30 दिसंबर 2023 को निर्धारित किया था, जिसे स्थगित कर दिया है। साथ ही इन जिलों में रिक्त जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 30 दिसंबर 2023 को शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 8 जनवरी को होगी।

अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2024 है। मतदान 22 जनवरी को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना 25 जनवरी को विकासखंड मुख्यालय पर और परिणाम की घोषणा 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगी।

संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जबलपुर में वार्ड 7 , अशोक नगर में वार्ड 5, सीहोर में वार्ड 8 और खंडवा में वार्ड 2 के जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.