Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

रेल हादसे में मृत बच्चियों की कहानी, पैर में दर्द के कारण जल्दी आ रही थी घर, इससे पहले हो गई मौत

39

इंदौर। गुरुवार को बरलई से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक बने नए रेलवे ट्रैक के ट्रायल के दौरान दो बच्चियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद मृतिकाओं के साथ आ रही एक अन्य बच्‍ची ने घटना का आंखों देखा हाल बताया है।

बता दे कि इस हादसे का शिकार होने वाली बबली और राधिका के साथ उनकी सहेली साधना भी कोचिंग से लौट रही थी। बबली और राधिका बात करते हुए आ रही थी और साधना उनसे आगे निकल गई। साधना ने पुलिस को बताया कि तीनों ने पहले ट्रेक से न आने का निर्णय लिया था लेकिन उन दोनों में से एक को पैर में दिक्कत थी। दूसरी ने कहा था कि जन्मदिन के लिए जाना है। पढ़े पूरी बात जो साधना ने अपने बयान में बनाई है।

‘साढ़े चार बजे हमारे कोचिंग का समय है। घर से 4:20 पर निकल जाते है। उधर से आते वक्त तीनों साथ-साथ ही आती है। गुरुवार को आते वक्त इधर से (ट्रैक से) आने का मना भी बोला था। लेकिन एक को बर्थडे में जाना था और एक के पैर में दर्द था। उसने कहा था कि दूसरा रास्ता लंबा पड़ जाएगा। हम तीनों इधर (ट्रेक) से ही आ रहे थे। वो दोनों बातें करते हुए आ रही थी। मैं तो आगे निकल गई थी। उस वाली पटरी पर ट्रेन आ रही थी। दोनों को लगा कि वह दूसरी पटरी पर आ रही है और वो खड़ी हो गई। हवा के झोंके के साथ ट्रेन गुजर गई। मैंने झांक कर देखा तो कुछ दिखाई नहीं दिया। तभी कुछ लोग बाहर निकले। मुझे लगा नई ट्रेन देखने के लिए निकले है। मैंने आवाज भी दी लेकिन दिखाई नहीं दी। मुझे लगा मेरा ध्यान भटक गया और वो आगे निकल गई। मैं जल्दी-जल्दी आई और रास्ते में पूछा कि वो (बबली और राधिका) घर आ गई क्या। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। मैं अकेली ढूंढने लगी।तब मुझे पता चला कि दोनों पटरी के पर गिरी हुई है। एक ट्रेक और दूसरी थोड़ी दूर है। मुझे यह देखकर चक्कर आने लगे।मैं जल्दी-जल्दी आई और घर वालों को बताया।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.