Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना बस हादसे पर मप्र के सीएम मोहन यादव बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

43

भोपाल। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुना बस हादसा मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जो गंभीरता से जांच कर घटना की रिपोर्ट सौंपेगी। उन्‍होंने कहा कि मैंने मुख्य सचिव को इस मामले से जुड़े संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवहन विभाग को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है। सभी कलेक्टर्स और एसपी को भी बगैर परमिट चलने वाले वाहनों पर सतर्कता बरतने और दोषियों के विरुद्ध कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा कि गुना हादसा मामले को लेकर मेरे मन में अत्यंत पीड़ा है। मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना बस दुर्घटना मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गुना के शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचकर बस हादसे में घायल लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.