Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

अभी बीजेपी के समय अच्छा चल रहा है इसलिए…” एक बार फिर बीजेपी के वरिष्ठ नेता का छलका दर्द

38

सागर। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल में स्थान पाने से महरूम रहे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने राजनीति में परिवारवाद की अहमियत बताते हुए कहा की सीटें जिताने वालो को दरकिनार नहीं किया जा सकता। समय परिस्थिति के अनुसार फार्मूले बनते है और समझौते भी किये जाते है। सागर पहुंचे गोपाल भार्गव अपने समर्थकों के बीच मौजूद थे। गोपाल भार्गव ने IBC24 से खास बातचीत में खुलासा किया।

फुरसत के समय मे सागर में अपने समर्थकों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कुछ खुलकर तो कुछ इशारों में अपनी बात कही। अपने बयानों के लिए पहले से चर्चित गोपाल भार्गव ने जहां मंत्री मंडल में शामिल नहीं किये जाने के सवाल पर तो पार्टी का आदेश स्वीकार करने की बात कही। लेकिन परिवारवाद के सवाल पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने इशारों में यह संदेश दे दिया कि खुद की सीट सहित अन्य आस पास की सीटों पर प्रभाव रखने वाले राजनैतिक परिवारों को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

भार्गव ने कहा कि अभी बीजेपी का समय अच्छा है। पार्टी ताकतवर है इसलिए परिवारवाद सहित अन्य फार्मूले लगाए जा रहे है। लेकिन प्रतिकूल स्थितियों में समझौता करना ही पड़ता है। पूर्व मंत्री भार्गव ने कहा कि उनके पुत्र अभिषेक भार्गव पंद्रह बीस वर्षों से पार्टी का काम कर रहे है आस पास की विधानसभा सीटों पर पार्टी को जिताने का काम करते है। ऐसे लोगों को जो सीटें जिता सकते है उनको प्रतिकूल स्थितियों में अवसर देना ही पड़ेगा। कोई भी राजनैतिक दल विपक्ष में बैठना नहीं चाहता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.