Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई तो मिलेगा इनाम

49

रतलाम। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार दिलाने के लिए अस्पताल पहुंचाने के बाद अगर घायल की जान बच जाती है तो मदद करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को सांसद गुमानसिंह डामर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई।

बताया गया कि कि गुड सेमरिटन नेक आदमी योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को यदि सही समय पर नेक व्यक्ति द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता है और उसकी उपचार से जान बच जाती है तो उस व्यक्ति को मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है एवं सम्मानित भी किया जाता है जिससे लोग प्रोत्साहित होकर सेवा के लिए आगे आएंगे। उक्त योजना के प्रचार प्रसार के लिए व्यवस्था की गई है।

ब्लैक स्पाट की दी जानकारी

रतलाम जिले में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा ब्लैक स्पाट निवारण कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि जिले में कुल 11 ब्लैक स्पाट में लेबड-जावरा मार्ग पर छह तथा जावरा-नयागांव मार्ग पर पांच थे। वर्ष 2022 की ब्लैक स्पाट सूची में लेबड-जावरा मार्ग के बाजेडा फंटा कंसेशनायर द्वारा किए गए उपायों के पश्चात ब्लैक स्पाट सूची से बाहर निकल गया है।

इस तरह अब लेबड-जावरा मार्ग पर 5 ब्लैक स्पाट तथा जावरा-नयागांव मार्ग पर पांच ब्लैक स्पाट हैं। लेबड-जावरा-नयागांव फोरलेन मार्ग के सभी ब्लैक स्पाट पर रंबल स्ट्रिप बार, मार्किंग साइन बोर्ड, एमसीबी रिपेयर, ज़ेबरा क्रासिंग कैट, आइ फिक्सिंग, सोलर ब्लिंकर सहित सभी उपाय कर दिए गए हैं। सातरूंडा चौराहे पर सर्विस रोड का निर्माण भदवासा फंटा एवं हसन पालिया पर यातायात सुरक्षा के लिए मीडियम कट पर स्टोरेज लेन का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।

परवलिया डेरा पर स्टोरेज लेने का निर्माण भी हो चुका है। एसपी ने बैठक में रतलाम शहर में दो बत्ती तथा अन्य क्षेत्रों में की गई ई-चालान व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि जावरा में भी ई-चालानी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में रतलाम शहर में पार्किंग स्थल, सब्जी मार्केट स्थानांतरण, यातायात सिग्नल पर लेफ्ट टर्न कार्य पर भी चर्चा की गई।

बैठक में विधायक आलोट डा. चिंतामणि मालवीय, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर, विधायक सैलाना कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, गोविंद डामर, आशीष धाकड, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, एसपी राहुल कुमार लोढा, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, डीसीपी ट्रैफिक अनिल राय आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.