Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

खंडवा में रेलवे ब्रिज से 25 फीट नीचे गिरी कार, पांच घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

50

खंडवा में एक कार रेलवे ब्रिज पर असंतुलित होकर 25 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

 खंडवा। गमी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे एक परिवार की कार रेलवे ब्रिज पर असंतुलित होकर 25 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आए दिन रोड पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनीक अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

 

सुबह हुआ हादसा

बीड़ चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। ग्राम जलवा का परिवार शिवनी बनापुरा में किसी के यहां गमी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जलवा लौट रहा था। बेतूल-छनेरा इंदौर रोड पर ग्राम गोराडिया के समीप सिंगाजी थर्मल पावर परियोजना के लिए कोयला लेकर जाने वाले ट्रेक पर बने रेलवे ओवर ब्रिज में दोनो ओर रेलिंग नहीं होने के कारण कार 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई। जिसमें बैठे एक ही परिवार के पांच लोग जिसमें राजकुमार पुत्र शिवनारायण, स्नेहलता पति शिवनायरण, शिवनायरण, प्रेमबाई, प्रहलाद पुत्र नन्हेलाल सभी निवासी जलवा घायल हो गए।

सालों बीत गए ब्रिज पर रैलिंग बनी न रोड बना

मौके पर बीड पुलिस सहित तहसीलदार दर्शनी सिंह पहुंची। ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता चालू कराया। तहसीलदार के पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन नारे लगाने लगे। तहसीलदार ने जल्द रैलिंग व सड़क बनने के संबंध में बात करूंगी। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की घटना बार-बार होने के बावजूद भी सालों बीत गए। लेकिन अब तक ब्रिज का ना रोड बना और ना ही अब तक रैलिंग लगाई गई।

ब्रिज किसका है किसी को नहीं मालूम

ग्रामीणों ने बताया गोराडि़या ब्रिज बनने के बाद अब तक उसपर डामर नहीं डाला गया और ना ही कोई संधारण हुआ। लोग बड़ी परेशानी से ब्रिज पार करते है। कई बार हादसे हो जाने के बाद जब मामला उठता है तो लोक निर्माण विभाग पावर परियोजना का रोड बताते है और पावर परियोजना वाले लोक निर्माण की सड़क बता कर पल्ला झाड़ लेते है। ब्रिज बनने को करीब 12 वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन सड़क और ब्रिज किसका है। अब तक यही तय नहीं हो पाया है।

विधायक विधानसभा में उठा चुके हैं प्रश्न

बार-बार इस रोड पर हादसे और सड़क का दुरुस्तिकरण नहीं होने और ब्रिज तथा सड़क का मालिक कौन है नहीं पता होने पर मांधाता विधायक नारायण पटेल विधानसभा में प्रश्न लगाकर जानकारी मांग चुके हैं।इसमें पता चला कि ब्रिज सहित 450 मीटर सड़क पावर परियोजना के अंतर्गत आती है।विधानसभा में परियोजना के अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि इस सड़क का मेंटनेंस लगातार परियोजना के सिविल विभाग के अंतर्गत रेलवे लाइन मेंटनेंस के साथ प्रति वर्ष सड़क का मेंटेनेंस भी कराया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.