Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल... Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला 'जीरो' वोट! 10 पार्षद होने ...

अधूरी तैयारी से व्यापार मेला की फजीहत, दुकानों में नहीं रौनक

62

ग्वालियर। मेला प्राधिकरण की लापरवाही के चलते ग्वालियर व्यापार मेला लेटलतीफी का शिकार हुआ है। व्यवस्थाएं बनाने को लेकर प्राधिकरण द्वारा शुरू से सुस्त रवैया अपनाए जाने से न अब तक दुकान लग सकीं और न ही मुख्यमंत्री मेले का शुभारंभ कर सके। जबकि 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मेले का हाल यह है कि अब तक 25 फीसद दुकान ही तैयार हो सकी हैं। 75 फीसद दुकानों में काम चल रहा है। इस बीच 25 दिसंबर से हनुमान चालीसा पाठ और आरती के साथ मेले की शुरूआत कर दी जाएगी। लाउड स्पीकर सहित पार्किंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। झूला सेक्टर ही इस दौरान सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कई दुकानदार बाहर लगे मेलों में फंसे

एक ओर मेला प्राधिकरण की लेटलतीफी और दूसरी तरफ झांसी, धौलपुर सहित अन्य जगह मेले लगे होने के कारण दुकानदार वहां फंसे हुए हैं, इसलिए वह मेले में दुकान लगाने नहीं आ सके हैं। हालांकि मेला प्राधिकरण ने इन दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए सूचना दे दी है। बताते हैं कि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों का काम शुरू करा दिया है, लेकिन वह बाहर मेला समाप्त होने के बाद ही व्यापार मेले में आ सकेंगे।

इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर में चल रही तैयारी, आटोमोबाइल सेक्टर को छूट का इंतजार

मेले में इलेक्ट्रानिक्स और आटोमोबाइल सेक्टर सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं, लेकिन अभी इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर में दुकानों के निर्माण का काम चल रहा हैं। वहीं आटोमोबाइल कारोबारी परिवहन विभाग से मिलने वाली छूट का इंतजार कर रहे हैं इस कारण आटोमोबाइल सेक्टर में अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस बीच आधी-अधूरी तैयारियों के बीच सोमवार से मेले का अनौपचारिक शुभारंभ होगा।

रविवार को पहुंचे सैलानी

रविवार को मेले में सैलानी पहुंचे, लेकिन मेले में आधी-अधूरी तैयारियां देख निराश होकर लौट गए। छत्री नंबर 12 के आसपास सैलानी घूमे। यहां कुछ दुकानें सज-धजकर तैयार हैं। साथ ही खानपान का आनंद लिया। झूला संचालकों का कहना है कि सोमवार से सैलानियों के लिए झूले शुरू कर दिए जाएंगे।

तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। मेले के शुभारंभ की तारीख अभी तय नहीं की गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अफसरों से चर्चा कर शुभारंभ की तारीख तय करेंगे। फिलहाल 25 दिसंबर से रूटीन प्रक्रिया के तहत मेले की शुरूआत हो जाएगी। मेले में जिन व्यापारियों ने अभी तक दुकान लगाने का काम शुरू नहीं किया है उनको सूचना दे दी गई है।

-निरंजन श्रीवास्तव, सचिव, मेला प्राधिकरण

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.