Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

रंगदारी न देने पर बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा, लोगों ने पकड़ा तो गोलियां चलाकर फैलाई दहशत

41

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में तीन गुंडों ने रंगदारी न देने पर एक युवक को बेरहमी से पीटा। इसके बाद गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इन लोगों को जब लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो लोगों पर कट्टा तान दिया। लोगों ने इन्हें पकड़कर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरा कालोनी स्थित राठौर गली में रहने वाला गोविंद राठौर अपने घर से कुछ ही दूरी पर खड़ा था। मोहल्ले में थाटीपुर इलाके में ही रहने वाला निर्देश जाटव, अंकुश जाटव और आशीष जाटव गुंडागर्दी करते हैं। रात करीब 9 बजे तीनों गुंडे आए। इन लोगों ने गोविंद राठौर से रुपये मांगे। जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए कट्टा निकालकर हवाई फायर करने लगे।

पुलिस ने जब्‍त किया कट्टा

घटना के दौरान यहां लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने जब इन्हें रोका तो गुंडे लोगों पर ही हमलावर हो गए और कट्टा तान दिया। इसके बाद लोगों ने बदमाशों से कट्टा छीना और मारपीट की। फिर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। यहां पुलिस ने इन्हें पकड़कर कट्टा जब्त कर लिया।

तीन गुंडों ने युवक की मारपीट की और गोलियां चलाई। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। तीनों गुंडों से पूछताछ चल रही है। इनका आपराधिक रिकार्ड भी देखा जा रहा है। -सुरेंद्र नाथ यादव, थाना प्रभारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.