Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिंदी विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह कल, नौ विद्यार्थियों को मिलेगा पदक

30

भोपाल। राजधानी में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षा समारोह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हाल) में सुबह 11 बजे से 25 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसमें नौ विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) के 170 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद रहेंगे।

विद्यार्थियों का ड्रेस कोड तय

दीक्षा समारोह को लेकर विवि ने समिति गठित कर तैयारी पूरी कर ली है। विद्यार्थी दीक्षा समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। छात्राएं क्रीम कलर की साड़ी में नजर आएंगी। वहीं छात्र सफेद रंग के कुर्ता व पायजामा में शामिल होंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को पीले रंग का साफा या पगड़ी पहनना होगा। विवि द्वारा पदक और उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। साफा व जैकेट के लिए विद्यार्थियों से 700 रुपये जमा कराए गए हैं। विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

चार विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

इस दीक्षा समारोह में चार विद्यार्थियों को स्वर्ण, तीन को सिल्वर और दो को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को हिंदी में कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.